जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

सांड ने मचाया आतंक, मशक्कत के बाद पकड़ा गया :  आवारा मवेशियों के झुंड से लोग परेशान, दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ी

सिवनी यश भारत:-जिला मुख्यालय के भवानी मढ़िया चौक से मठ मंदिर रोड के बीच बेसहारा सांड ने आतंक मचाया। कुछ वाहनों को टक्कर मारकर गिराने के साथ लोगों के पीछे भी सांड को दौड़ते देखा गया। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बाद में नगरपालिका की टीम ने मशक्कत के बाद सांड को पकड़ा। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार सांड के आतंक के कारण सुबह के समय लगभग 1 घंटे तक भवानी मढ़िया में चौक से मठ मंदिर रोड के बीच में आवाजाही करने वालों में दहशत का माहौल रहा।

राकेश नागफासे, हेमंत पंचेश्वर सहित क्षेत्रवासियों ने बताया कि यह सांड लोगों पर हमला करने के लिए झपट रहा था। इस बात की जानकारी नगर पालिका के अधिकारियों की दी गई। सूचना मिलने के बाद नगर पालिका का अमला पहुंचा। यहां कड़ी मशक्कत के बाद सांड को काबू में किया गया। स्थानीय निवासी बिट्टू लूथरा व आनंद चंद्रवंशी ने बताया की सांड ने वाहनों मे सवार लोगों पर हमला किया जिसमे दो लोग चोटिल भी हो गए। एक व्यक्ति अपना वाहन स्थल पर ही छोड़कर चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने संभावना जताई कि सांड ने कुछ खा लिया था जिसे उसके मुंह से लगातार झाग निकल रहा था। और वह गुस्सैल होकर हमला कर रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu