सम्मान से प्रतिभा को मिलता है नया आयाम बंसल न्यूज सम्मान कार्यक्रम में यशभारत के संस्थापक पत्रकार आशीष शुक्ला हुए सम्मानित

जबलपुर, यशभारत।
बंसल न्यूज़ ने अपने सामाजिक सरोकार का रिश्ता आगे बढ़ाते हुए.. महापथ पर महाकौशल आयोजित होटल समदडिय़ा में किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में राज्यसभा सांसद विवेक तंखा और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री प्रहलाद पटेल शामिल हुए। कार्यक्रम के अतिथि के रूप में विधायक अजय विश्नोई, तरुण भनोट, लखन घनघोरिया, विनय सक्सेना, अशोक रोहाणी, इंदु तिवारी और नंदनी मरावी उपस्थिति थे। कार्यक्रम में महाकौशल के विकास को लेकर मुख्य अतिथियों से परिचर्चा हुई। साथी शिक्षा क्षेत्र राजोल कल थोरिया और पर्व जयसवाल को सम्मानित किया गया, चिकित्सा क्षेत्र डॉक्टर बी के पास से और अन्य डॉक्टरों को सम्मानित किया गया, पत्रकारिता क्षेत्र में आशीष शुक्ला यश भारत और अन्य पत्रकारों को सम्मानित किया गया , सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले और जरूरतमंद लोगों की मदद करने वालो को भी सम्मानित किया गया इसमें बलदीप सिंह मैनी, महेश खेमतानी सहित अन्य समाज सेवियों को सम्मान दिए गए।