इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

सनसनीखेज वारदात : सौतेली बहन को घसीटते हुए बाहर लाया, फिर चाकू से ताबड़तोड़ 11 वार किए

गुजरात के वडोदरा शहर में एक युवक का अपनी सौतेली मां और बहन पर चाकू से हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में आरोपी बहन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले करते नजर आ रहा है। डॉक्टर्स से मिली जानकारी के अनुसार बहन के शरीर पर चाकू के घाव हैं, हालांकि उसके आंतरिक अंगों को नुकसान नहीं पहुंचा है।

बच गई बहन की जान
खटंबा पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के हाथ में सब्जी काटने वाला छोटा चाकू था। इसी के चलते बहन के शरीर के अंदरूनी हिससे में कोई गंभीर चोट नहीं पहुंची है। हालांकि, उसके जख्म भरने में 7-8 दिनों का समय लग सकता है।

मां बचाने आई तो  मार दिया चाकू
वारदात के बीच जब बेटी को बचाने मां बीच में आई तो बेटे ने उन पर भी हमला कर दिया था। इस दौरान मां के के दाहिने हाथ की कोहनी पर चाकू लगा। इसके बाद आरोपी ने चाकू फेंककर पत्थर उठा लिया और अपने ही घर का शीशा तोड़ दिया। पड़ोसियों ने 108 एंबुलेंस से दोनों को सयाजी अस्पताल भिजवाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button