कटनी

संभागायुक्त के आदेश का साल भर बाद भी पालन नहीं, बरही के संदीप कालोनी, पंचमुखी कालोनी का मामला, कमिश्नर के आदेश पर कालोनाइजर ने जिला पंचायत के खाते जमा कराई राशि, 20 साल से पीड़ा झेल रहे कॉलोनी के रहवासियों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन

बरही/कटनी, यशभारत। प्रशासन अवैध कालोनियों पर कार्यवाई की गाज गिरा रहा है, यह जनहित में अच्छा है लेकिन बरही में बड़वारा विकासखंड के ग्राम पंचायत वनगवां के अंतर्गत ग्राम खन्ना स्थित संदीप कालोनी और पंचमुखी कॉलोनी में कालोनाइजर द्वारा शासन के खाते में विकास कार्य के लिए 1 करोड़ रुपए से अधिक राशि जमा करने के बाद भी यहां सडक़, नाली निर्माण और प्रकाश व्यवस्था के लिए विद्युत पोल की व्यवस्था अब तक नही की गई, जबकि जबलपुर कमिश्नर के पारित आदेश पर उक्त दोनों कालोनियों की विकास राशि जिला पंचायत के खाते में जमा भी हो चुकी है। एसडीएम विजयराघवगढ़ विवेक गुप्ता को कालोनी के रहवासियों ने ज्ञापन सौपकर यहां विकास कार्य कराए जाने की मांग की है। वार्ड पंच अजय पांडेय के नेतृत्व में अधिवक्ता मनीष दुबे, संजीव उपाध्याय, सुखेन्द्र मिश्रा, अन्नू तिवारी ने विजयराघवगढ़ एसडीएम को इस मामले में त्वरित कार्यवाई करने की मांग की है।
1 साल पूर्व पारित हुआ था आदेश
कमिश्नर न्यायालय जबलपुर संभाग से 1 वर्ष पूर्व 26 मार्च 2025 को इस आदेश पारित हुआ थाए जिसमे विकास कार्यो के लिए निर्धारित राशि का 30 फीसदी जमा के तत्काल बाद विकास कार्य प्रारंभ के निर्देश जिला पंचायत कटनी को दिए गए थे। दोनों कालोनाइजर द्वारा 6 माह पूर्व विकास कार्य की सम्पूर्ण निर्धारित राशि जिला पंचायत में जमा करा दी गई। इसके वाबजूद अभी तक कोई पहल नही की गई।
संदीप कालोनी के लिए 67 लाख 76 का हुआ था जुर्माना
संदीप कालोनी में 4 सीसी सडक़ 1210 मीटर की लागत राशि 38 लाख 72 हजारए 8 सीसी नाली निर्माण 2370 मीटर लागत राशि 16 लाख 6 हजार और विद्युत पोल 30 नग हाइड्रोजन लाईट, केबिल लाईन एवं ट्रांसफार्मर सहित लागत राशि 12 लाख 98 हजार कुल राशि 67 लाख 76 हजार रुपए की निर्धारित राशि कालोनाइजर संदीप अग्रवाल द्वारा जमा की जा चुकी है। इसी तरह पंचमुखी कालोनी में विकास कार्यों के लिए 32 लाख 95 हजार 611 रुपए की निर्धारित राशि से यहां 4 सीसी रोड 622 मीटर लागत 18.80 लाख, 4 सीसी नाली निर्माण 1244 मीटर लागत राशि 8.44 लाख, विद्युत पोल 18 नग मय है लोजन, केबिल एवं ट्रांसफार्मर सहित 5.71611 लाख की राशि जमा हो चुकी है। गौरतलब है कि बरही संदीप कालोनीए पंचमुखी कालोनी क्षेत्र में ही तहसील न्यायलय, थाना, मंडी, कालेज, व्यवहार न्यायालय सहित अन्य सरकारी विभाग संचालित है। अवैध कालोनी के नाम पर यहां के रहवासी पिछले 20 वर्ष से बुनियादी सुविधाएं सडक़, नाली, प्रकाश व्यवस्था के लिए महरूम है। कमिश्नर न्यायालय जबलपुर के द्वारा दिए गए आदेश एवं कालोनाइजर द्वारा विकास कार्यों की राशि जमा करने के बाद भी जिला पंचायत कटनी में फाइल धूल खा रही है, जबकि आरईएस विभाग इस संबंध में प्रतिवेदन भी सौपा जा चुका है। अब देखना यह दिलचस्प होगा की जिला पंचायत कटनी विकास कार्य के लिए धूल खा रही फाइल पास करता है या फिर खाते में जमा राशि की ब्याज से ही विकास होता रहेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button