मध्य प्रदेश

श्रीमति विमला मनऊ कटारे का निधन : अंतिम संस्कार कल सोमवार को सुबह 9 बजे

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

 

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ समाजसेवी स्व. पं संतोष कटारे (मनऊ महाराज) की धर्मपत्नी व पं हिमांशु कटारे की माताजी श्रीमति विमला कटारे का रविवार की सुबह निधन हो गया है। उनकी अंतिम यात्रा कल सोमवार 07 अप्रैल को सुबह 9 बजे गांधी चौक वार्ड, इतवारी टौरी स्थित उनके निज निवास से प्रारंभ होकर नरयावली नाका, भोपाल रोड स्थित मुक्तिधाम को प्रस्थान करेगी।

दिवंगत श्रीमति विमला कटारे नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष व कांग्रेस नेता पं त्रिलोकीनाथ कटारे, पं गणेश, पं दिनेश, पं गजानन (गज्जू) व पं संजय कटारे की भाभी हैं। शनिवार की देर रात सर्जरी के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था इसी दौरान हार्ट अटैक आने के बाद उनका निधन हो गया है। वे अपने पीछे एक पुत्र व दो पुत्री समेत भरपूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके असमय निधन से बड़ा बाजार क्षेत्र समेत शहर में शोक की लहर व्याप्त है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव रेखा चौधरी, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी, डॉ संदीप सबलोक सहित विभिन्न कांग्रेस नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल कटारे परिवार की प्रति अपनी गहन संवेदनाएं व्यक्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button