WhatsApp Icon Join Youtube Channel
WhatsApp Icon Join Youtube Channel
जबलपुरमध्य प्रदेश

शासन के निर्देशों के अनुरूप – कोरोना से शत्प्रतिशत बचाव के लिए* *24 नवम्बर को भी शहर में मुफ्त वैक्सिनेशन महाभियान चलाया जायेगा*

 

*निगम प्रशासन द्वारा वैक्सिनेशन महाभियान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने और दूसरी डोज का टीका लगवाने सभी सम्माननीय नागरिकों से की गयी विनम्र अपील*

*अधिकारियों कर्मचारियों को भी वेतन के लिए वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाना होगा*

जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के निर्देशानुसार दिनांक 24 नवम्बर एवं 1 दिसम्बर को भी कोरोना से शतप्रतिशत बचाव के लिए मुफ्त वैक्सीनेशन अभियान चलाया जायेगा। इस संबंध में बताया गया कि शहर के सभी टीकाकरण केन्द्रों पर महाअभियान चलाया जायेगा। इसमें अधिक से अधिक संख्या में सम्मानीय नागरिकों से पहुॅंचने और दूसरा डोज लगवाने की अपील निगम प्रशासन ने की है। निगम प्रशासन द्वारा यह भी कहा गया है कि कोरोना से शतप्रतिशत सुरक्षा के लिए दोनो डोज लेना अतिआवश्यक है। प्रशासन ने सभी शहर के सम्मानीय नागरिकों जिन्होंने दूसरा डोज नहीं लिया है उनसे आग्रह किया है कि दिनांक 24 नवम्बर एवं 1 दिसम्बर को अपने नजदीकी के टीकाकरण केन्द्रों पर जाकर वैक्सीन अवश्य लगवाएॅं। निगम प्रशासन द्वारा अपने अधिकारियों कर्मचारियों को भी निर्देशित किया है कि टीकाकरण का दूसरा डोज यदि नहीं लिए हैं तो ऐसी स्थिति में वेतन रोकने की कार्रवाई की जायेगी। इसलिए जिन अधिकारियों कर्मचारियों ने दूसरा डोज नहीं लिया है वे सभी दिनांक 24 नवम्बर एवं 1 दिसम्बर को आयोजित मुफ्त वैक्सीनेशन अभियान में शामिल होकर वैक्सीन का दूसरा डोज अनिवार्य रूप से लगवाएॅं।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के आह्वान पर चलाए जा रहे देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए संस्कारधानी में भी विशेष कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के दौरान वैक्सीन का दूसरी डोज लेने से वंचित लोगों को चिन्हित कर उन्हें कोविड-19 की वैक्सीन लगाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest Update
Powered by Aplu.io
Unable to load articles. Please try again later.
Notifications Powered By Aplu