शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अनियमितताओं के आरोप : अभाविप ने कालेज प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन,जनभागीदारी से समिति के अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

सिवनी यश भारत:-जिले मुख्यालय स्थित पी.एम. आफ एक्सीलेंस महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने पानी की टंकी की समय से सफाई न होने सहित कई अनियमितता के आरोप लगाए हैं। और पी.एम. आफ एक्सीलेंस महाविद्यालय में बरती जा रही अनियमिताओं को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा है। जिसमे उल्लेख किया गया है कि विगत दिनों पूर्व विद्यार्थियों की गाड़ी पार्किंग से चोरी हो गई।
वहीं सभी कक्षाएं सुचारू रूप से संचालित नहीं हो रही हैं। वाटर कूलर, पानी की टंकी की समय से सफाई नहीं हो रही है। अन्य अनियमितता हैं, इन अनियमितताओं को दूर करने की मांग की गई है। और कहा है कि जल्द यदि समस्याओं का समाधान नही हुआ तो उग्र आंदोलन कर गेट पर धरना दिया जाएगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री सुजल मिश्रा, जिला संयोजक हर्ष अग्रवाल ने बताया कि आठ दिन में व्यवस्थाएं नहीं सुधारी गई तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। वहीं विद्यालय में अनियमितता की जानकारी मिलते ही कालेज के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष बाबा पाण्डे ने कर्मचारियों को बुलाया और पानी की टंकियों को खुलवाकर सफाई व्यवस्था देखी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान कालेज अध्यक्ष प्रिंस चंद्रवंशी, कालेज मंत्री रमन मंगोर, विभाग संयोजक नितिन सनोडिया, भाग संयोजक कुणाल यादव, आदित्य बघेल, नगर सह मंत्री प्रशांत उपाध्याय, उमेश सनोडिया, शिवम समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष बाबा पांडे का कहना है कि कॉलेज की अलग बिल्डिंग में नई पानी की टंकियां रखवाई गई है। और सफाई कर्मचारियों को रोजाना साफ-सफाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आगामी समय मे गर्मी को देखते हुए कालेज परिषर में पीने के पानी के लिए चबूतरा बनाकर नल लगवाए जा रहे हैं। ताकि छात्र-छात्राओं को पानी के लिए परेशान न होना पड़े। कालेज के प्राचार्य रविशंकर नाग का कहना है कि छात्रों ने ज्ञापन दिया है। पेय जल की बेहतर व्यवस्था की जा रही है। बाइक चोरी होने की घटनाओं को देखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे।समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।







