जबलपुर

शादी में गए परिवार के घर चोरी, 90 हजार के जेवर-नकदी पार; अज्ञात आरोपी पर FIR दर्ज

जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र में शादी समारोह में गए एक परिवार के घर में चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाकर ताला तोड़कर घर में घुसकर करीब 90 हजार रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण-पुलिस के अनुसार फरियादी संत कुमार कोरी निवासी गुरुद्वारा वार्डिंग के बाजू, मेरोड, थाना अधारताल ने शिकायत दर्ज कराई कि 20 अप्रैल को वह परिवार सहित शादी समारोह में शामिल होने संजय नगर गए थे और वहां से कटनी बारात में चले गए। 21 अप्रैल की दोपहर करीब 2:30 बजे जब वह वापस घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला।

घर के अंदर बिखरा मिला सामान-फरियादी ने बताया कि अंदर जाकर देखा तो कमरे और अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे तथा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी गायब थी।

ये सामान हुआ चोरी-चोरी हुए सामान में मंगलसूत्र, हाफ करधन, चांदी की पायल, सोने की अंगूठी, नथ, लॉकेट सहित अन्य जेवर और नगदी शामिल है। कुल नुकसान करीब 90 हजार रुपये आंका गया है।

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज-पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 331(4) और 305 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button