जबलपुरमध्य प्रदेश
शहर में कोहरे के साथ बढ़ रही ठंड : 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही उत्तरी हवाएं

जबलपुर में मौसम ने अपना मिजाज तेजी से बदलना शुरू कर दिया है। शहर में कोहरे के साथ लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। वहीं दूसरी तरफ लगातार 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही उत्तरी हवाओं ने लोगों की और मुसीबत बढ़ा दी है। लिहाजा शाम को इसका असर दिखाई दे रहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार का तापमान अधिकतम 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया हैं। जबकि पिछले वर्ष यही तापमान अधिकतम 27.3 और न्यूनतम 11.6 डिग्री रहा है।
जानकारों की मानें तो इस वर्ष अधिकतम तापमान में अभी तक किसी भी प्रकार की गिरावट तो नहीं हुई हैं। लेकिन न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर में लगातार ठंड बढ़ती जाएगी।







