देश
शहर कांग्रेस अध्यक्ष के लिए अमित शुक्ला का नाम तय ? , ग्रामीण में फंसा है पेंच, रात तक क्लियर होने के असर

- कटनी, यशभारत। भरोसेमंद सूत्र बता रहे हैं कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष के लिए एडवोकेट अमित शुक्ला के नाम को हरी झंडी मिल गई है, हालांकि इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीण में अभी किस नेता की ताजपोशी हो रही है, इसको लेकर कोई कुछ नहीं कह पा रहा। इस बार शहर अध्यक्ष से ज्यादा घमंचा ग्रामीण अध्यक्ष के लिए मचा है। कतार में विधानसभा चुनाव लड़ चुके और पूर्व में संगठन संभाल चुके नेताओं के भी नाम है।
राजधानी भोपाल से खबर मिल रही है कि एमपी के कांग्रेस जिलाध्यक्षों की सूची पर केंद्रीय समिति की मुहर लग चुकी है। सूची परसों जारी भी होने वाली थी लेकिन 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की वजह से घोषणा रोक दी गई। संभावना है कि आज रात या किसी भी समय सूची जारी हो सकती है। कांग्रेस सूत्रों ने संभावना जताई है कि अमित शुक्ला कटनी शहर कांग्रेस के अध्यक्ष हो सकते हैं। अधिकृत घोषणा तक कांग्रेस का कोई भी बड़ा नेता कुछ कह सकने की स्थिति में नहीं है, क्योंकि इस बार सबकुछ दिल्ली से किया गया है। एक नेता का दावा है कि यदि अमित शुक्ला के रूप में सामान्य वर्ग के नेता को शहर की कमान देते हैं तो ग्रामीण में पिछड़ा वर्ग या अनुसूचित जाति जनजाति के नेता की ताजपोशी की संभावना बढ़ जाएगी। कांग्रेस गलियारों में सूची की बेसब्री से प्रतीक्षा की जा रही है।







