WhatsApp Icon Join Youtube Channel
WhatsApp Icon Join Youtube Channel
जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

शराब का हो रहा था अवैध परिवहन : डूंडा सिवनी पुलिस ने दी दबिश अवैध शराब सहित 2 गिरफ्तार

सिवनी यश भारत-जिले की डूंडा सिवनी पुलिस ने शराब का अवैध परिवहन करते 2 लोगो को गिरफ्तार किया है। जिनसे शराब जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

 

डूंडा सिवनी थाना प्रभारी किशोर बाम्हनकर ने आज शाम 4 बजे बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि डूंडा सिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुछ लोग शराब की तस्करी कर रहे है। जिसके बाद थाना स्तर पर टीम का गठन कर चूनाभट्टी से जबलपुर बायपास रोड समीर अग्रवाल की धान मील के पास दबिश दी गई। जहां दो व्यक्ति स्कूटी क्र. एम. पी. 22

एस.ए.9193 मे चूनाभट्टी से जबलपुर बायपास रोड पर जा रहे थे। स्कूटी को चैक करने पर स्कूटी चालक के पैर के पैरदान एवं पीछे बैठे व्यक्ति के बीच रखे पांच थैलो के अंदर 6 खाकी रंग के कार्टून मिले।

 

जिनकी कीमती 21,000 है। जिनको गिरफ्तार किया गया उनमें अस्मित उर्फ ईश्वर पिता अनिल माना ठाकुर उम्र 19 वर्ष निवासी पुरानी गल्ला मण्डी के पास गंज वार्ड रानी दुर्गावती वार्ड सिवनी एवं पीयुष पिता दीपक माना ठाकुर उम्र 18 साल निवासी गंज वार्ड सिवनी को हिरासत में लिया गया है। इनके कब्जे से 1 स्कूटी भी जप्त की गई है।

इस कार्यवाही में डूंडा सिवनी थाना प्रभारी किशोर वामनकर, उप निरीक्षक अर्पित भैरम, प्रधान आरक्षक शेखर बघेल, मनोज बघेल, आरक्षक विनोद बोपचे, चन्द्रदीप हिवारे, सैनिक रवेन्द्रउइके, वकील खान व अन्य पुलिकर्मी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button