जबलपुरमध्य प्रदेश

वृद्ध को लोडिड वाहन ने मारी टक्कर, मौत : खुल गया था सिर, अस्पताल में दो दिन बाद तोड़ा दम

जबलपुर, यशभारत। लार्डगंज थाना अंतर्गत एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गयी। दरअसल वृद्ध अपने घर जा रहा था, तभी भेड़ाघाट में एक लोडिड वाहन ने सीधी टक्कर मार दी। जिसके बाद आनन-फानन में वृद्ध को दो दिन पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां इलाज के दौरान पीडि़त ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर, मामला जांच में लिया हैै।
्र
पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महेश साहू पिता नारायण साहू 62 साल ग्राम खैरी शहपुरा थाना भेड़ाघाट का निवासी था। जो भेड़ाघाट जा रहा था। तभी बताया जा रहा है कि वृद्ध को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके बाद राहगीरों ने वृद्ध को एम्बुलेंस से अस्पताल में भर्ती करवाया और पुलिस को सूचना दी। दो दिन से अस्पताल में इलाजरत वृद्ध ने आज दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button