जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

विशेष विमान से खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे मृतकों के शव, शवों के साथ ही आए वीडी शर्मा कल होगा अंतिम संस्कार

भोपाल: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में कल हुई बस दुर्घटना में मृतकों के शव खजुराहो एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। ये शव भारतीय वायुसेना के विशेष विमान द्वारा खजुराहो पहुंचाए गए। अब एयरपोर्ट से एंबुलेंस के जरिए ये शव संबंधित मृतक के गांव पहुंचाए जा रहे हैं। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा इसी विमान से शवों के साथ लेकर खजुराहो आए।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा आज सुबह ही देहरादून पहुंच गए थे।। वे शवों के साथ ही वापस खजुराहो आए। उनके साथ मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह भी हैं। प्रशासन द्वारा खजुराहो एयरपोर्ट पर पहले से तैनात 19 शव वाहन और एंबुलेंस से इन शवों को संबंधित गांव में सीधे रवाना किए जा रहे हैं।

ये हैं यात्रियों के नाम
बस में ड्राइवर और क्लीनर के अलावा 14 पुरुष और 14 महिलाएं सवार थे

राजकुमार (38), राजकुंवर (58, महिला), मेनका प्रसाद (56), सरोज (54, महिला), बद्रीप्रसाद (63), करन सिंह (62), उदय सिंह (63), हक्की राजा (60), चंद्रकली (61, महिला), मोतीलाल (62), बलदेव (77, महिला), कुसुम बाई (77, महिला), अनिल कुमारी (50, महिला), कारसन बिहारी (69), प्रभा (63, महिला), शकुंतला (60, महिला), पार्वती (62, महिला), शीला बाई (61, महिला), विश्वकांत (39), चंद्रकला (57, महिला), कंछेदीलाल (62), राजाभाई (59), धनीराम (72), कामबाई (57, महिला), वृंदावन (61), कमला (59, महिला), रामसखी (63, महिला), गीताबाई (55, महिला)।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App