डिंडोरी| जिले में शासकीय विभागों में फील्ड के लिए किराये के वाहनों को प्रदान करने का आदेश शासन ने दिया है जिसके चलते मार्च से नये तरह से गाड़ियों को किराये से रखा जाना निर्देशित था lजिसमें विभिन्न विभागों में प्राईवेट व्हीकल को ही बिना किसी टेंडर प्रक्रिया के, अपने चहेतों की गाड़ियों को किराये से रख लिये गये। ऐसा ही एक मामला जनपद क्षेत्र करंजिया के महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी करंजिया मीरा उइके के द्वारा क्षेत्र भ्रमण के लिए प्राईवेट वाहन को ही किराये पर रख लिया गया है।
महत्वपूर्ण यह है कि इस विषय में परियोजना अधिकारी से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने बताया कि इस नियम का उन्हें पहले पता नहीं था इसलिए व्हीकल को लगा लियाl नियम की जानकारी लगने के बाद प्राईवेट वाहन को टेक्सी वाहन बनाने के लिए आर टी ओ में वाहन मालिक ने दस्तावेज जमा किये है। प्राईवेट व्हीकल के किराये से टेक्स का भी चूना लगाया गया है।
बता दें कि डिंडोरी जिले में अनेक विभागों में प्राईवेट व्हीकल को शासकीय कार्यालयों में किराये पर लिया गया है जिसकी यदि जिला प्रशासन जांच करे तो अनेक विभाग इस लापरवाही की जद में आयेंगे।
Back to top button