भोपाल

विधायक आरिफ मसूद ने विवेक तन्खा से साधा संपर्क, तीन दिन में एफआईआर कराने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में देंगे चुनौती

विधायक आरिफ मसूद ने विवेक तन्खा से साधा संपर्क, तीन दिन में एफआईआर कराने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में देंगे चुनौती

यश भारत भोपाल। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट द्वारा इंदिरा प्रियदर्शनी कॉलेज मामले में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ तीन दिन के भीतर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश ने सियासत में हलचल मचा दी है। इस आदेश को विधायक आरिफ मसूद ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का निर्णय लिया है।जानकारी के मुताबिक, आदेश आने के बाद आरिफ मसूद ने वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद विवेक तंखा से संपर्क साधा। विस्तृत चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया कि हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी। बता दें कि हाईकोर्ट ने फर्जी सेल डीड के आधार पर कॉलेज संचालित करने के आरोप को गंभीर मानते हुए तीन दिन में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। साथ ही एसआईटी गठित कर जांच कराने के आदेश भी दिए गए थे। आरिफ मसूद की ओर से साफ कर दिया गया है कि वे इस आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देंगे। अब देखना होगा कि सुप्रीम कोर्ट में इस प्रकरण पर अगली कार्रवाई किस दिशा में जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button