जबलपुरमध्य प्रदेश
विजय नगर में बड़ी घटना टली! : 5 हजार लीटर की टंकी धरासाई, 500 क्वॉटरों में पानी की होती थी सप्लाई

जबलपुर, यशभारत। विजय नगर में सर्वे ऑफ इंडिया की पुरानी सीमेंट की करीब पांच हजार लीटर क्षमता की टंकी आज शनिवार को धरासाई हो गयी। गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह घटना हुई कोई रहवासी आसपास नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
रहवाशियों ने बताया कि विजय नगर स्थित सर्वे ऑफ इंडिया के करीब 500 क्वॉटरों में पानी की सप्लाई करने वाली टंकी आज अचानक गिर गयी। टंकी पहले से ही जर्जर थी, लेकिन जबावदेह अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। टंकी के धरासाई हो जाने के बाद पास में नाले में पूरा मलबा भर गया। जिसे साफ करवाया जा रहा है। वहीं, टंकी के गिर जाने से अब क्वॉटरों में पानी सप्लाई की समस्या भी होगी।