जबलपुरमध्य प्रदेश

विजयी सरपंच शपथ लेते इससे पहले ही पंचायत भवन में लगा दी आग : खिड़की से कैमिकल डाला, पाइप- दो कुर्सियां जली

जबलपुर, यशभारत। गोसलपुर के मझौली जनपद के कंजई पंचायत भवन में देर रात कुछ तत्वों ने पंचायत भवन की खिड़की से कैमिकल डालकर आग लगा दी। जिसमें एक पाइप और दो कुर्सियां जल गईं। दरअसल कल विजयी हुए सरपंच को शपथ लेना है, इससे पहले विरोधियों ने साजिश कर यह खेल खेला है। पुलिस ने मामला कायम कर जांच में लिया है।

जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि पंचायत भवन की पीछे की खिड़की से कैमिलक डालकर तत्वों ने आग लगा दी। इसमें पाइप और कुर्सियां आग की चद में आते ही खाक हो गईं। बताया जा रहा है कि राजनैतिक द्वेष के चलते इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया है। बहरहाल पुलिस की जाचं जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button