मध्य प्रदेशराज्य

लूट कांड का आरोपी गिरफ्तार : बाल्टी में मिले 5.58 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवरात : तीन अन्य फरार

Table of Contents

सागर lविदिशा के त्योंदा थाना क्षेत्र के ग्राम रायखेड़ी में हुई लूट का पुलिस ने सनसनी खेज खुलासा किया है l यहां आरोपियों ने परिवार को बंधक बनाकर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया था l सागर जिले की राहतगढ़ पुलिस ने भाग रहे डकैतों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक बाल्टी जब्त में 5.58 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवरात भरे हुए थे। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 55 लाख रुपए बताई गई है। मामले में तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

बताया जा रहा है कि राहतगढ़ थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस गश्त पर थी। तभी डायल-112 की टीम ने दो बाइकों पर सवार संदिग्धों को तेज रफ्तार में जाते देखा। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी और तेजी से भागने लगे। मामला संदिग्ध लगने पर अधिकारियों को सूचना दी गई और घेराबंदी की गई। इसी हड़बड़ी में भाग रहे बदमाशों की एक बाइक पर पीछे बैठा आरोपी सामान सहित नीचे गिर गया। पुलिस टीम ने उसे तुरंत दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम धनसिंह उर्फ छोटू पिता दशरथ पटैल (21), निवासी सेमरा गोपालमन, थाना जैसीनगर बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button