मध्य प्रदेशराज्य

लग्जरी गाड़ी से हो रही थी शराब की तस्करी : पुलिस ने पकड़ी 24 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब

दमोह। जबलपुर नाका थाना दमोह देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी एक्सयूवी वाहन से हो रही अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी को पकड़ा है। यह कार्रवाई 25 मई 2025 को की गई, जिसमें पुलिस ने 24 पेटी अंग्रेजी शराब एवं एक लग्जरी गाड़ी जप्त की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौकी प्रभारी आनंद कुमार एवं उनकी टीम को सूचना मिली थी कि समन्ना की ओर से एक सफेद रंग की XUV वाहन में अवैध शराब लाई जा रही है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने आरिफ की दुकान के सामने वाहन चेकिंग प्वाइंट लगाया। चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की XUV (वाहन क्र. HR 26 CK 8434) को रोका गया, जिसमें 24 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पाई गई।

जप्त सामग्री:

24 पेटी अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत: ₹2 लाख)

XUV वाहन HR 26 CK 8434 (अनुमानित कीमत: ₹10 लाख)

गिरफ्तार आरोपी:

1. शुभम राजपूत, पिता – नारायण राजपूत, उम्र – 23 वर्ष, निवासी – बाहुबली कॉलोनी, गुजराती बाजार, सागर

2. आमिर खान, पिता – तदीर खान, उम्र – 25 वर्ष, निवासी – माता मड़िया, चंद्रशेखर वार्ड, मोती नगर, सागर

इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 42 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

कार्रवाई में शामिल अधिकारी/कर्मचारी: सउनि आनंद कुमार (चौकी प्रभारी), सउनि अभय सिंह, प्रआर 78 सचिन नामदेव, प्रआर 762 दीपक सिंह, म.आर 276 सुमन यादव, प्रआर 505 हरगोविंद, प्रआर 376 नंदलाल, आर. 845 जितेंद्र, आर. 873 पवन, आर. 251 अजय पटैल, सैनिक 56 महफूज, सैनिक 127 साहव लाल एवं समस्त चौकी स्टाफ जबलपुर नाका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button