जबलपुरमध्य प्रदेश
रोड पर पड़े अधेड़ की मौत

जबलपुर, यशभारत। थाना हनुमानताल अंतर्गत रोड पर पड़े कराह रहे एक भिक्षुक को विक्टोरिया में भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि विक्टोरिया अस्पताल से सूचना मिली कि सिंधीकेम्प भानतलैया बकरा मार्केंट के पास रोड पर पड़े एक भिक्षुक उम्र करीब 50 साल के व्यक्ति को आटो चालक ने इलाज हेतु भर्ती कराया था । जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है । सूचना पर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।







