जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर :  रीवा-दिल्ली आनंद विहार ट्रेन रद्द, सुरक्षा कारणों से  लिया गया फैसला

रीवा l “रीवा से जबलपुर जाने वाली सटल ट्रेन और रीवा से दिल्ली आनंद विहार जाने वाली ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। रेलवे विभाग और जीआरपी के अनुसार, प्रयागराज और दिल्ली में भारी भीड़ के चलते सुरक्षा कारणों से यह निर्णय लिया गया है।”

“दिल्ली में कल भारी भीड़ के कारण भगदड़ की घटना हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। वहीं, प्रयागराज में भी भीड़ की स्थिति को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए रीवा-दिल्ली आनंद विहार एक्सप्रेस को रद्द करने का निर्णय लिया। इसके अलावा, रीवा-जबलपुर सटल ट्रेन को भी आज के लिए निरस्त कर दिया गया है।”

जीआरपी अधिकारी  ने बताया कि”दिल्ली और प्रयागराज में असाधारण भीड़ को देखते हुए हमने यह निर्णय लिया है। यात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। हम यात्रियों से अपील करते हैं कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले रेलवे की आधिकारिक जानकारी जरूर लें।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button