इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

रेलिंग तोड़कर पुल से नर्मदा में गिरी बस…11 शव निकाले:धार-खरगोन के बीच भीषण हादसा, इंदौर से पुणे जा रही बस में 40 यात्री थे

मध्यप्रदेश के धार में बड़ा हादसा हो गया। इंदौर से पुणे जा रही बस सुबह पौने दस बजे धामनोद में खलघाट के पास नर्मदा नदी में गिर गई। बस में महिलाओं-बच्चों समेत 40 यात्री सवार थे। अब तक 12 शव निकाले जा चुके हैं। इनमें 7 पुरुष और 4 महिला के शव हैं। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

बताया गया कि बस खलघाट में टू-लेन पुल पर किसी वाहन को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित हो गई। ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और रेलिंग तोड़ते हुए बस नदी में जा गिरी। हादसे की जानकारी लगते ही खलघाट सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए हैं। इंदौर और धार से NDERF की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। यह पुल पुराना बताया जा रहा है। बस महाराष्ट्र राज्य परिवहन की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन को बचाव और राहत कार्य के आदेश दिए हैं।

हादसा आगरा-मुंबई (एबी रोड) हाईवे पर हुआ। यह रोड इंदौर से महाराष्ट्र को जोड़ता है। घटनास्थल इंदौर से 80 किलोमीटर दूर है। जिस संजय सेतु पुल से बस गिरी, वो दो जिलो धार और खरगोन की सीमा पर बना है। आधा हिस्सा खलघाट (धार) और आधा हिस्सा खलटाका (खरगोन) में है। खरगोन से भी कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे हैं।

इंदौर-पुणे बस धार के खलघाट पर नर्मदा में गिर गई। बस में कई लोग सवार थे।
इंदौर-पुणे बस धार के खलघाट पर नर्मदा में गिर गई। बस में कई लोग सवार थे।
बस रिमझिम बारिश के बीच ब्रिज से ओवरटेक करने में अनियंत्रित होकर गिर गई।
बस रिमझिम बारिश के बीच ब्रिज से ओवरटेक करने में अनियंत्रित होकर गिर गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button