मध्य प्रदेशराज्य

रेलवे स्टेशन में महिलाऍ बेच रही थी शराब : शराब की बड़ी खेप जप्त

Table of Contents

सतना l रेलवे मार्ग से बढ़ती अवैध शराब तस्करी पर नकेल कसने के उद्देश्य से जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मझगवां रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान दो महिलाओं के पास से अवैध अंग्रेजी शराब की भारी मात्रा जप्त की गई।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर सिमाला प्रसाद, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त मोहम्मद मुनव्वर खान, तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे सघन चेकिंग एवं पेट्रोलिंग अभियान के तहत की गई।

जप्त शराब का विवरण

पहली महिला के कब्जे से

 आफ्टर डार्क ब्लू डीलक्स व्हिस्की ब्रांड की 180 एमएल की 85 बोतलें,

कुल कीमत ₹17,850/-

दूसरी महिला के कब्जे से

 आफ्टर डार्क ग्रीन व्हिस्की ब्रांड की 180 एमएल की 90 बोतलें,

कुल कीमत ₹18,900/-

➡️ कुल जप्ती: 175 बोतलें अंग्रेजी शराब

➡️ कुल मूल्य: ₹36,750/-

➡️ शराब ट्रॉली बैग में रखी हुई अवस्था में पाई गई।

दोनों महिलाओं द्वारा शराब रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर थाना जीआरपी सतना में प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है

इस संयुक्त अभियान में उप निरीक्षक राजेश राज (प्रभारी जीआरपी सतना) वीरेंद्र यादव (प्रभारी निरीक्षक, आरपीएफ सतना) प्रधान आरक्षक पद्माकर सिंह,आरक्षक गजेन्द्र शुक्ला, दयाचंद तिवारी, अमित दुबे (जीआरपी)प्रधान आरक्षक केशबली, आरक्षक विपिन तिवारी (आरपीएफ) की सक्रिय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button