जबलपुरमध्य प्रदेश

रुपयों के लेनदेन पर युवक ने लगा ली फांसी : आर्थिक तंगी ने ली अधेड़ की जान

जबलपुर, यशभारत। थाना भेड़ाघाट और लार्डगंज में एक युवक और अधेड़ ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। बताया जाता है कि युवक के रुपयों का लेनेदेन था, जिसके बाद पार्टी से आकर रात में खेत में बनी झोपड़ी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

जानकारी अनुसार राजेश कुमार झारिया 37 वर्ष निवासी बरखेड़ा ने सूचना दी कि उसके चाचा का बेटा अरविन्द झारिया 28 वर्ष अपने बड़़े भाई धर्मेन्द के बेटे भावेश के जन्मदिन पार्टी के बाद खेत में बनी टपरिया में सोने का कहकर चला गया था सुबह जब भाई धर्मेन्द्र , फूफ ा अच्छेलाल एवं पिता उमाशंकर खेत घूमने गये तो देखा कि अरविन्द खेत में लगे सेमर के पेड़ में गिरमा से फ ांसी लगाकर लटका था। सूचना पर पंचनामा कायज़्वाही कर शव केा पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।

आर्थिक तंगी से था परेशान
पुलिस ने बताया कि यादव कॉलोनी उजारपुरवा निवासी नितिन सोनवाने पिता त्रियंबक राय 54 साल थाना लार्डगंज ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अधेड़ आर्थिक तंगी से परेशान बताया जा रहा है। जिस वक्त यह घटना हुई घर में कोई भी सदस्य नहीं था। सुबह जब घर आए परिजनों ने अधेड़ को फंदे में लटका हुआ देखा तो सन्न रह गए। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर, जांच में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button