जबलपुरभोपालमध्य प्रदेश

रीवा से इंदौर जा रही बस ट्राला में घुसी,यात्रियों को चोटे,दो ने पैर गवाये,

जबलपुर भोपाल मार्ग देर रात से बंद

जबलपुर ,यश भारत ।जबलपुर भोपाल मार्ग पर देर रात बेलखेड़ा थाना क्षेत्र में कार को बचाने के प्रयास में ट्राला ने ब्रेक लगाया,पीछे से आ रही बस सीधे ट्राला में परिचालक तरफ़ से  घुस गई, बस में यात्रियों में हाहाकार मच गया,दो यात्रियों के पैर काफ़ी ज़ख़्मी हो गएScreenshot 2025 08 13 07 39 15 79 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

बेलखेड़ा पुलिस ने मौके पर पहुचकर घायल यात्रियों को जबलपुर मेडिकल अस्पताल पहुचाया । स्थानीय निवासी तेजलाल पटेल ने बताया कि रात करीब एक बजे बेलखेड़ा से पाँच किलोमीटर दूर एक कार ने अचानक ब्रेक लगाया तभी पीछे से आ रहे ट्राला ने कार को बचाने ब्रेक लगाया, इस घटनाक्रम से रीवा से जा रही इंदौर जा रही बस चालक ने ट्राला से बचने ब्रेक लगाया तब तक काफ़ी देर हो चुकी थी बस परिचालक की तरफ़ से ट्राला में काफ़ी तेज़ी से घुस गई,बस  में चीखपुकार मच गई,ट्राला चालक मौके से भाग गया,पुलिस से पहुंचकर स्थानीय लोगो से मदद से घायलों की जबलपुर मेडिकल अस्पताल पहुचाया बताया गया है की परिचालक और एक यात्री के पैर बचना मुश्किल है,बाकी यात्रियों को अंदरूनी चोट आई है, इस घटना से जबलपुर से भोपाल मार्ग सुबह तक बंद है,दोनों तरफ़ के वाहनों को एक तरफ़ से निकला हा रहा है,जबलपुर भोपाल मार्ग वाहन हटते ही चालू हो जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button