जबलपुरमध्य प्रदेश
रिटायर्ड पुलिस अधिकारीयों की बैठक : आंदोलन की रुपरेखा तैयार करने किया गया मंथन

जबलपुर, यशभारत। रिटायर्ड पुलिस अधिकारीयों की बैठक सुहागी उसरेटे बारात घर में विगत दिवस आयोजित हुई। जिसमें 25 जनवरी 2023 को मुख्यमंत्री के जबलपुर प्रवास के दौरान पुलिस परिवार स्वास्थ्य सुरक्षा योजना में समस्त रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों एवं परिवार को जोड़े जाने के संबंध में एक ज्ञापन दिया गया था, उसी परिपेक्ष में आगे के आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने हेत सेवानिवृत्त पुलिस एसोसिएशन के द्वारा विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम में रिटा. डीआईजी मनोहर वर्मा, सुकांत बैनर्जी, अशोक तिवारी, राजेश तिवारी ,जीके शांडिल्य, अनिल वैघ, अखिल वर्मा, मिथिलेश तिवारी,अकबाल बहादुर, गोविंद सुरैया, शेख रियाज, विनोद तिवारी, चंदू दुबे सहित सैकड़ों की संख्या में उपस्थिति रही।