देश

राम आयेंगे तो अंगना सजाऊंगी…श्री राम जी की जय जयकार के बीच शहर में हिंदू उत्सव समिति द्वारा निकाली जा रही शोभायात्रा की धूम

कटनी, यशभारत। हिंदू उत्सव समिति द्वारा श्रीरामनवमी के पवन पर्व आज शहर के प्रमुख मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। शोभायात्रा में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की झांकी के साथ अन्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। बड़ी संख्या में शामिल नर नारी श्रीराम जी की जय जयकार के साथ आगे बढ़ते जा रहे थे। महिलाएं पीले परिधान में शामिल हुई।

शोभायात्रा स्टेशन चौराहे से शुरू हुई, जिसमें आकर्षक झांकियाँ, भजन-संकीर्तन, अखाड़े प्रदर्शन, तथा रामायण से प्रेरित जीवंत झलकियाँ, मातृशक्तियों द्वारा सनातन संस्कृति का प्रदर्शन शामिल है। शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किया जा रहा है। शोभायात्रा में बजरंग बाल रामायण समाज द्वारा सुमधुर भजनों की शानदार प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा महिलाओं द्वारा भजनों पर नृत्य की प्रस्तुति दी जा रही है। मनोहारी झांकियाँ, भजन मंडलियों की संगीतमय प्रस्तुति, बालरूप प्रभु राम की भव्य रथ यात्रा, पुष्पवर्षा व सुंदर सजावट, महाकुंभ की भव्य झांकी, प्रभु रंगनाथ की सुंदर झांकी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। हिंदू उत्सव समिति एवं सकल हिंदू समाज के इस आयोजन से शहर रामजी की भक्ति में डूबा नजर आ रहा है। शोभायात्रा सुभाष चौक, झंडाबाजार, शेर चौक होते हुए समीर राम मंदिर आजाद चौक गाडर घाट पर समाप्त होगी। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के लोग, गणमान्य नागरिक, माताएं, बहनों के साथ युवाओं की मौजूदगी है।IMG 20250406 WA2034 IMG 20250406 WA2079 IMG 20250406 WA2059 IMG 20250406 WA2086 IMG 20250406 WA2087 IMG 20250406 WA2038 IMG 20250406 WA2088

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button