राजस्व वसूली में उदासीनता बर्दाश्त नहीं: निगमायुक्त ने दो कर्मचारियों को जारी किया कारण बताओ नोटिस

निगमायुक्त ने दो कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया
तीन दिन में जवाब देने के निर्देश, अनुशासनात्मक कार्रवाई का अलर्ट
कटनी , यशभारत।नगर निगम कटनी में राजस्व वसूली कार्य में लगातार ढील बरतने पर निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कड़ा रुख अपनाया है। समीक्षा बैठक में निर्देश देने के बावजूद लापरवाही पाए जाने पर राजस्व शाखा के दो कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
नोटिस किसे जारी हुआ:
वार्ड 19 और 20 के सहायक राजस्व निरीक्षक और वार्ड 3 के वसूलीकर्ता को नोटिस भेजकर तीन दिन में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। विगत सप्ताह भी वसूली में लापरवाही पर 6 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई थी।
तीन दिवस में जवाब देना होगा:
समयावधि में संतोषजनक जवाब न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।
प्रतिदिन समीक्षा और सख्ती:
वित्तीय वर्ष समाप्ति को देखते हुए निगमायुक्त द्वारा वसूली कार्य की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि लापरवाही या शिथिलता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी।







