मध्य प्रदेशराज्य

रसोईए के खाते से आख़िर कैसे हुआ 46 करोड रुपए का लेनदेन : आयकर विभाग ने थमाया नोटिस, साइबर सेल में शिकायत , पढ़े पूरी खबर

Table of Contents

ग्वालियर l ग्वालियर से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आयकर विभाग की भी नींद उड़ गई l जिस व्यक्ति का 5 साल में बैंक खाते में कुल ट्रांजेक्शन 3 लाख रुपये से कम हो, उसे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने नोटिस जारी कर 46 करोड़ रुपये के लेनदेन का ब्यौरा मांगा हैl मामला ग्वालियर का हैl ग्वालियर में राजपूत ढाबा पर खाना बनाने वाले कुक रविंद्र चौहान का परिवार भिंड के गांधी नगर में रहता है. वह भिंड के मूल निवासी हैं. अप्रैल महीने में उनके घर एक सरकारी नोटिस आयाl

ये नोटिस आयकर विभाग द्वारा भेजा गया था, जो अंग्रेज़ी में था. उस समय रविन्द्र पुणे में प्राइवेट नौकरी कर रहे थेl परिवार में कोई इतना पढ़ा-लिखा नहीं है, इसलिए नोटिस के बारे में कुछ समझ नहीं सकेl इसके बाद हाल ही में जुलाई में फिर वैसा ही नोटिस आया तो घरवालों ने रवींद्र को बतायाl

आईटी ने 46 करोड़ के ट्रांजेक्शन की मांगी जानकारी

कुछ दिन बाद जब रवींद्र घर गए और नोटिस देखा तो समझ नहीं पाये. पड़ोसियों ने कहा कि इस पर सराकारी विभाग की सील लगी है, कुछ ना कुछ गड़बड़ है. परेशान होकर रवींद्र अपने पड़ोस में रहने वाले एडवोकेट प्रद्युम्न सिंह भदौरिया के पास पहुंचे और उन्हें वह नोटिस दिखाया तो पता चला कि रवींद्र चौहान के बैंक खाते में 46 करोड़ 18 लाख 32 हज़ार 916 रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है. आयकर विभाग ने इसकी जानकारी मांगी है. ये बात सुनते ही रविंद्र की हवाइयां उड़ गईं, क्योंकि वह एक ढाबे पर खाना बनाता है. उसके बैंक खाते में इतना पैसा आने का सवाल ही नहीl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button