जबलपुरमध्य प्रदेश

रंजिशन युवक को दो बदमाशों ने चाकू से गोदा : घर से बुलाकर दिया वारदात को अंजाम

जबलपुर, यशभारत। हनुमानताल के बड़ी मंडी मदार टेकरी में दरमियानी रात दो आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर युवक को घर से बाहर बुलाया और जमकर मारपीट करते हुए चाकू से गोदकर मौके से फरार हो गए। पीडि़त लहूलुहान हालत में वहीं पड़ा रहा, जिसके बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सतीश चौधरी 26 वर्ष ने बताया कि जब वह घर पर था, तब रविदास मंदिर में आरोपी अनुज चौधरी वा शिवा चौधरी ने उसके बुलाया और पुरानी बात को लेकर जमकर मारपीट करने लगे। जब उसने विरोध किया तो चाकू निकालकर उसे घोंप दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button