
रूस-यूक्रेन जंग के बीच भारत सरकार ने यूक्रेन में मौजूद इंडियन एंबेसी को अस्थाई रूप से पोलैंड में शिफ्ट किया जाएगा। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यूक्रेन के पश्चिमी हिस्से में बिगड़ते हालात को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
यूक्रेन-रूस जंग से बने हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को हाई लेवल मीटिंग की। इसमें भारत की सुरक्षा तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई। साथ ही मौजूदा ग्लोबल सिनेरयो पर भी चर्चा की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने निर्देश दिए कि खार्किव में मारे गए भारतीय नवीन शेखरप्पा की शव को लाने के लिए सभी कोशिशें की जाएं।