मध्य प्रदेशराज्य
यात्री बस पलटी: युवक की दर्दनाक मौत, महिला का कट गया हाथ , 18 यात्री घायल,छतरपुर से यात्रियों को लेकर दमोह जा रही थी बस

सागरl जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र की हीरापुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस चौकी अंतर्गत एक यात्री बस साठिया घाटी के पास पलट गई। बस में कुल 18 यात्री सवार थे। हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक महिला का हाथ कट गया, वहीं 17 घायल हो गए। दर्दनाक सड़क हादसे में 7 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही हैlपुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि बस क्रमांक MP 21 P 0786 सिंग ट्रेवल्स की थी। यह छतरपुर से यात्रियों को लेकर दमोह की ओर जा रही थी। हीरापुर के पास साठिया घाटी पर अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से शाहगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने एक यात्री को मृत घोषित कर दिया।
हादसे में बटियागढ़ निवासी दामोदर सिंह (उम्र 30 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं, दमोह निवासी रमा असाटी का हाथ कट गया। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।







