जबलपुरमध्य प्रदेश
यात्री प्रतीक्षालय में बेंच रहा था गांजा : पुलिस ने डेढ़ किलो गांजा के साथ तस्कर को दबोचा

जबलपुर, यशभारत। पनागर पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी से डेढ़ किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर यहां प्रतीक्षालय में बैठकर ग्राहक का इंतिजार कर रहा था, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।
जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि सूचना मिली बरझाई निवासी दुर्गेश निषाद एक सफेद रंग के थैले के अंदर गांजा रखे है और कुसनेर वाईपास सिहोरा तरफ जाने वाले यात्री प्रतीक्षालय में गांजा बेचने के लिये बैठा है। जिसके बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी और आरोपी दुर्गेश निषाद 21 वर्ष निवासी रामवार्ड ,पनागर को दबोच लियास। जिसके कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।