जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

यश भारत सागर :  पटरी से उतरी ट्रैफिक व्यवस्था : अब पुलिस व नगर निगम की लगातार होगी संयुक्त पेट्रोलिंग और कार्यवाही

सागर की बिगड़ैल यातायात व्यवस्था को सुधारने विधायक शैलेंद्र जैन ने की पहल

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ शहर की बिगड़ी हुई ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए अब सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन भी मैदान में आ गए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने के लिए उन्होंने  स्मार्ट सिटी कार्यालय में जिला पुलिस अधीक्षक विकास सहवाल, नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा, आरटीओ शुक्ला, डीएसपी ट्रैफिक मयंक सिंह चौहान के साथ चर्चा कर यातायात को जन भावनाओं के अनुकूल बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए।

बैठक में यह तय किया गया की शहर में अब लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी जिसमे एक वाहन पुलिस का होगा, एक वाहन नगर निगम और उसके साथ क्रेन होगी जो यातायात को व्यवस्थित करने का कम करेगी और पार्किंग व्यवस्था को प्रॉपर करने एवं अनावश्यक रूप से खड़े एवं अवांछित वाहनों पर क्रेन के माध्यम से कार्यवाही की जाएगी।

इसके अतिरिक्त शहर के सबसे व्यस्तम कटरा क्षेत्र की व्यवस्था को सुधारने के पहले बाहरी क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था को सबसे पहले दुरुस्त करने की योजना बनाई है। जिनमे मोतीनगर, राहतगढ़ बस स्टैंड, खुरई रोड, भगवान गंज, शीतला माता मंदिर चौराहा, गोला कुआ, धर्म श्री, तिली, सिविल लाइन सम्मिलित हैं। बैठक में कुछ मार्गो को वन वे करने के लिए भी चर्चा की गई है जिसके लिए अन्य सभी लोगों से विचार विमर्श करके निर्णय लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu