कटनीमध्य प्रदेश

यश भारत ब्रेकिंग : डोलोमाइट की खदान में विस्फोट, घरों तक आए बड़े-बड़े पत्थर, बाल-बाल बचे ग्रामीण, बड़वारा के भदावर का मामला

कटनी, यश भारत। बड़वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भदावर में संचालित डोलोमाइट की खदान में विस्फोट का मामला सामने आया है। खबर के मुताबिक आज सुबह खदान में किये गए विस्फोट के बाद पत्थर गांव में आकर गिरे। यह तो गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जाता है कि जिस समय यह घटना हुई, उस समय खदान संचालक भी वहीं पर मौजूद थे और ग्रामीणों ने जब इस बात का विरोध किया तो खदान संचालक ने ग्रामीणों को धमकी दी। वो यहां अपने गुर्गों के साथ पहुंचा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़वारा थाना पुलिस भी मौके पर पहुँची लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमे खदान संचालक द्वारा खुलेआम गाली दी जा रही है। यहां तक की बंदूक भी  लहराई जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक यह खदान कटनी निवासी संदेश जैन की बताई जा रही है।

इनका कहना है

ग्राम भदावर स्थित खदान में आज सुबह विस्फोट की खबर के बाद मौके पर जाकर मामले को शांत कराया गया था। ग्रामीणों का कहना था कि खदान संचालक द्वारा धमकी दी गई है लेकिन अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। शिकायत आने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

के के पटेल, थाना प्रभारी, बड़वारा

IMG 20250629 153918

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button