WhatsApp Icon Join Youtube Channel
WhatsApp Icon Join Youtube Channel
जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

यशभारत कार्यालय में मनाया गया सबका बर्थडे मनाने वाले संदीप का जन्मदिवस

जबलपुर,यशभारत। सोशल मीडिया से निजी जीवन तक शहर में सभी का जन्मदिन मनाकर शुभकामनाएं देने वाले हीरो संदीप खंपरिया का आज जन्मदिवस है। शुक्रवार को यशभारत कार्यालय में संस्थापक एवं वरिष्ठ पत्रकार आशीष शुक्ला के द्वारा केक काटकर संदीप खंपरिया का जन्मदिवस मनाया गया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विदित हो कि जबलपुर में लगभग सभी लोगों के जन्मदिन मनाने के लिए मशहूर संदीप सभी की नजरों में मृदुभाषी होने के कारण सबसे प्रिय हैं। शुक्रवार को संदीप के जन्मदिवस आते ही सोशल मीडिया साइट्स पर उनके शुभचिंतकों द्वारा जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के मैसेज तेजी से आने लगे। इस दौरान लोगों ने व्यक्तिगत रूप से भी संदीप को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि तुम जियो हजारों साल……इस मौके पर उमेश पटेल,अटल बाजपेई, योगेश अग्रवाल, जायसवाल दादा, विश्वकर्मा जी, बबलू चौबे सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Notifications Powered By Aplu