मध्य प्रदेशराज्य

म्यूल अकाउंट के जरिए करोड़ों के ट्रांजेक्शन का खुलाशा : जांच में 21.41 करोड़ के ट्रांजेक्शन के तार लखनऊ, नेपाल से जुड़े…

गोटेगांव / नरसिंहपुर|म्यूल अकाउंट के जरिए करोड़ों के ट्रांजेक्शन का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जिसके तार विदेश से और अन्य राज्यों से जुड़े पाए गए हैं।

प्रार्थी अंकित सोनी निवासी महाजनी वार्ड, नरसिंहपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदन में बताया गया कि उसके परिचित अभिषेक सिलावट निवासी बहोरीपार द्वारा जुलाई 2025 में उसे बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा नरसिंहपुर में यह कहकर खाता खुलवाने के लिए तैयार किया गया कि उसका एक्सीडेंट हो गया है तथा क्लेम की राशि खाते में आनी है। अभिषेक सिलावट द्वारा आवेदक के नाम से खुलवाए गए खाते में स्वयं का मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी रजिस्टर्ड करवाई गई। खाता खुलने के बाद अभिषेक द्वारा क्लेम की औपचारिकताओं का हवाला देकर आवेदक को जबलपुर, लखनऊ एवं नेपाल तक लेकर जाया गया। कुछ दिनों बाद आवेदक को जानकारी मिली कि उसके बैंक ऑफ बड़ौदा खाते में करीब 2 करोड़ 52 लाख रुपये का लेनदेन हुआ है, जबकि उक्त खाते की एटीएम एवं चेकबुक अभिषेक सिलावट के पास ही थी तथा लेनदेन की जानकारी आवेदक को नहीं थी। आवेदक ने आरोप लगाया कि अभिषेक सिलावट द्वारा छलपूर्वक उसका बैंक खाता खुलवाकर उसका गलत उपयोग करते हुए उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा तत्काल विशेष टीम का गठन कर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर धोखाधड़ी के आरोपी को लिया गया गिरफ्त में, पुलिस टीम द्वारा धोखाधड़ी करने वाले आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबिर एवं तकनीकी माध्यमों से जानकारी एकत्रित की गई। जांच के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी को अपने विरुद्ध शिकायत दर्ज होने की भनक लग चुकी थी तथा वह फरार होने की फिराक में था। जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल प्रभावी घेराबंदी कर आरोपी को बायपास क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। आरोपी के कब्जे से बैंक पासबुक, चेकबुक एवं एटीएम कार्ड जप्त किए गए : आरोपी अभिषेक सिलावट को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से खाते में लिंक माबाईल नम्बर, आवेदक के नाम की पासबुक, चैकबुक एवं एटीएम को जप्त किया गया एवं उनके बैंक एवं विभिन्न माध्यमों से जानकारी प्राप्त कर जांच की गई।

 

आरोपी द्वारा तीन खातों में लगभग 21.50 करोड का लेनदेन किया गया: जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी अभिषेक सिलावट द्वारा मात्र 17 दिनों में एक ही खाते से लगभग ₹2 करोड़ 52 लाख 83 हजार रुपये का संदिग्ध एवं धोखाधड़ीपूर्ण लेनदेन किया गया। आरोपी खाते में राशि प्राप्त होते ही उसे तत्काल अन्य खातों में ट्रांसफर कर देता था।जांच में जिन तीन खातों में सर्वाधिक लेनदेन पाया गया, उनमें कुल लगभग ₹21 करोड़ 41 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन होना सामने आया है, जिसके तार लखनऊ, नेपाल से जुड़े होना पाए गए हैं। आरोपी द्वारा धोखाधड़ी की राशि ट्रांसफर किए जाने वाले कुल 11 बैंक खातों की जानकारी पुलिस को प्राप्त हुई है, जिनकी विस्तृत जांच जारी है। मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है। आरोपी के विरूद्ध 6 राज्य क्रमशः कर्नाटक, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात एवं केरल में कुल 11 आपराधिक प्रकरण पंजीवद्ध होना पाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button