जबलपुरमध्य प्रदेश

मोगली अभ्यारण और ग्राम जीरेवाड़ा की सीमा के पास मिला बाघिन का शव  :  विधुत करेंट लगने से मौत होने की संभावना, वन अमला जांच में जुटा

सिवनी यश भारत:-जिले के मोगली अभ्यारण और ग्राम जीरेवाड़ा की सीमा पर मादा बाघिन का शव मिला है। जिसके बाद अमला जांच कर रहा है। जानकारी के अनुसार शाम के समय भ्रमण के दौरान वन कर्मचारियों को एक बाघिन मोगली अभ्यारण और ग्राम जीरेवाड़ा के समीप जमीन मृत अवस्था मे दिखाई दी। इस बात की जानकारी वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।

 

जिसके बाद वन अमला मौके पर पहुंचा। और बाघिन के शव का पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिस जगह बाघिन का शव मिला है। वहां विधुत करेंट उपयोग करने की कुछ सामग्री भी मिली है। जिससे यह माना जा रहा है कि उसकी मौत करेंट लगने से हुई है। पेंच नेशनल पार्क के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश कुमार सिंह ने रात 8 बजे जानकारी देते हुए बताया की बाघिन की आयु लगभग 4-5 वर्ष थी। प्रथम दृष्टया बाघिन की मृत्यु विद्युत करंट से हुई प्रतीत हो रही थी। शव के समीप करंट लगाने के अन्य साक्ष्य भी मिले। प्रकरण में जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu