जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
मैहर से लौट रही यात्रियों से भरी कार फ्लाईओवर से नीचे गिरी : 10 घायल, चार गंभीर

सतनाl मैहर मैं आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब नादन गांव के पास एनएच-30 पर बुधवार एक हादसा हो गया। मैहर से लौट रही यात्रियों से भरी एक कार फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। हादसे में कार सवार 10 लोग घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बच्चे का मुंडन कार्यक्रम को लेकर परिवार बनारस से मैहर धाम आया था कार्यक्रम के बाद पूरा परिवार मैहर से लौट रहा था तभी यह हादसा हो गया। सभी घायलों का इलाज जारी है।







