मैरी क्रिसमस : शहर में बिखरा उल्लास, दिन भर चला शुभकामनाओं का सिलसिला, गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं

कटनी, यशभारत। पूरी दुनिया को प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश देने वाले प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिवस क्रिसमस डे के रूप में आज शहर और उपनगरीय क्षेत्रों के साथ समूचे जिले में मसीही धर्मावलंबियों द्वारा उत्साह, उमंग और हर्षोल्लासमय वातावरण में मनाया जा रहा है। क्रिसमस डे के अवसर पर कल रात चर्चों और गिरजाघरों में केक काटकर एवं आतिशबाजी करते हुए पर्व सेलिब्रेट किया गया। इसके उपरांत मसीही धर्मावलंबियों ने एक दूसरे से गले मिलकर क्रिसमस-डे की शुभकामनाएं दी। क्रिसमस-डे को लेकर शहर के प्रमुख एस एस फिलिप एंड जेस चर्च सीएनआई एवं सिविल लाइन स्थित सेंटपॉल चर्च में आकर्षक विद्युत साज-सज्जा की गई। शाम होते ही यहां बड़ी संख्या में मसीहीजन पहुंचने लगे थे। रात 10 बजे के बाद दोनों ही चर्चों में प्रार्थना सभा, कैरोल सिंगिंग और केक काटा गया। आतिशबाजी के बीच मसीही धर्मावलंबियों ने एक दूसरे को पर्व की बधाई दी।
एसएस फिलिप एन्ड जेम्स चर्च में हुए विविध आयोजन
स्थानीय एस एस फिलिप एन्ड जेम्स चर्च में प्रभु येशु के जन्मोत्सव का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रात्रि 10 बजे से क्रिसमस की आराधना का प्रारम्भ रेव विजय डेविड की प्रार्थना से हुआ। युवा सभा द्वारा गीत प्रस्तुत किये। बाइबिल पठन सिंधु डेविड, शैलबाला मैथ्यू, ज्योत्सना पीटर द्वारा किया गया। रेव्ह एस नीलेश सिंघ द्वारा पवित्र संदेश दिया गया। रेव एस नीलेश सिंघ द्वारा धन्यवाद की अन्तिम प्रार्थना की गई। क्रिसमस केक काटा गया। देर रात तक आतिशबाजी होती रही। आज 25 दिसम्बर को सुबह 9 बजे से विशेष आराधना सभा का आयोजन किया गया, जिसमे प्रभु के जन्मोत्सव पर आधारित संदेश जबलपुर डायोसिस के बिशप राइट रेव्ह अजय उमेश जेम्स के द्वारा पवित्र संदेश प्रस्तुत किया गया। आराधना के पशचात केक काटा गया एवं मिठाई आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जेम्स मोसेस, राजेश डेविड, सौरव मसीह, प्रशांत डेविड, डेनियल मोसेस, हडसन स्मिथ, अभिषेक मैथ्यूज, शरद मसीह, हडसन मसीह, मोरविंन, दीपा बक्स, हिमांशु मकोरिया, राखी, अनुपमा जैकब, अभिषेक डेविड, मार्क मैथ्यू, ईशान मसीह ऑनल, शेरीन, अनुग्रह, अलेक्स पॉल, अक्षित मसीह, महिमा जार्ज, जोसफ मैथ्यू, राकेश सिंह, प्रिंस मैथ्यूस, स्मिता मसीह, अर्चना मैथ्यू, अभिषेक डेविड, नील मैथ्यू, एजस्टिन, गोल्डी, आकाश, प्रिंस, बिनती, खुशी, अक्षित की उपस्थिति रही।
सेंटपॉल सहित अन्य चर्चों में भी कार्यक्रम विद्युत की अलौकिक साज-सजावट
क्रिसमस का उल्लास सेंटपॉल चर्च में भी बिखरा। उपनगरीय क्षेत्र के गिरजाघरों में भी सारा दिन चहल-पहल रही। मसीही समाज के लोगों ने प्रार्थना सभा के जरिए प्रभू ईशु मसीह के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी गई। घरों में आज विशेष पकवान तैयार किए गए। एक -दूसरे के घरों में जाकर भी मिठाईयां, चॉकलेट और अन्य उपहार बांटे गए। गिरजाघरों में सांता क्लाज की वेश-भूषा के साथ लोगों ने बच्चों को गिफ्ट बांटे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला भी चलता रहा। उधर दूसरी ओर मसीही भाईयों को पर्व की बधाई देने जनप्रतिनिधि भी पहुंचे। क्रिसमस सेलीबे्रशन के लिए पिछले दो दिनों से चर्चों में विद्युत की अलौकिक साज-सजावट की गई थी।





