मैगजीन चोरी का 24 घण्टे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश, चोरी गया मैगजीन जब्त किया जीआरपी ने

कटनी, यश भारत। रेल पुलिस ने स्पेशल ट्रेन से मैगजीन चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से चोरी की मैगजीन बरामद की गई है।
रेल पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद के निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति भावना मरावी एवं उप पुलिस अधीक्षक अंकिता सुल्या रेल जबलपुर एवं आरपीएफ के डिप्टी कमाण्डेन्ट बी.पी. कुशवाहा एवं सीएसपी नेहा पच्चिसिया के मार्गदर्शन में वारदात का खुलासा किया गया।
विदित हो कि ट्रेन नंबर 00411 इलेक्शन ड्युटी स्पेशल ट्रेन में अस्वार प्रतिक्षा सुधाकर द्वारा यात्रा के दौरान सीट में रखा मैक्जीन पाऊच जिसमें एक मैक्जीन, एक मैक्जीन कारतूस एवं साथी हिरलबेन का एक मैग्जीन कारतूश 20/20 राउण्ड कारतुस चोरी हो गया था। जिसकी रिपोर्ट पर अपराध पंजीकृत किया जाकर विवेचना के दौरान आज 23 नवम्बर को आरोपी अजय उर्फ अजना निषाद, अजय उर्फ अज्जू निषाद, लकी निषाद निवासी आधारकाप कटनी के कब्जे से मामले में चोरी गया मशरुका इन्सास रायफल के 2 मैक्जीन मय 35 राउण्ड कीमती 4500 रुपये बरामद किया गया। कार्रवाई में मसरुका विधिवत जप्त किया गया एवं मामले के तीन आरोपी फरार है। जिनसे शेष मशरुका की बरामदगी एवं गिरफ्तारी शेष हैं। कार्रवाई में जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक एल. पी. कश्यप, उपनिरीक्षक अनिल मरावी, प्रधान आरक्षक राघवेन्द्र शर्मा, प्रधान आरक्षक शिवेन्द्र सिंह, आरक्षक अभिषेक सिंह, आरक्षक सुनील परस्ते, आर. धर्मेन्द्र गुप्ता, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरी वीरेन्द्र सिंह एवं आर. मनीष प्यासी, शिवशरण शर्मा एवं जिला पुलिस बल के रंगनाथनगर थाना प्रभारी अरुण पाल एवं खिरहनी फाटक चौकी प्रभारी महेन्द्र जायसवाल, आर.प्रवीण सिंह, आर. विवेक मिश्रा की संयुक्त टीम की अहम भूमिका रही।







