भोपालमध्य प्रदेश

मेडिकल कॉलेज के पास नहर में गिरी बाइकः दो छात्रों की डूबने से मौत, दो घायलों को पहुंचाया गया जिला चिकित्सालय

सतनाl मेडिकल कॉलेज के पास शनिवार को नहर में बाइक गिरने से दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। चारों छात्र AKS यूनिवर्सिटी के हैं और वाटर पार्क से लौटते वक्त हादसा हो गया।

चारों छात्र दो बाइकों पर सवार होकर मेडिकल कॉलेज के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। अपने दोस्तों को बचाने के लिए दूसरी बाइक पर सवार दो छात्र भी नहर में कूद पड़े, लेकिन यह बचाव प्रयास उनके लिए घातक साबित हुआ। इस घटना में अनुराग सिंह और विकास पांडेय की डूबने से मौत हो गई, जबकि अग्र सिंह परिहार और ऋषभ सिंह को गंभीर चोटें आई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button