जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

 मेडिकल अस्पताल की चौथी मंजिल से कूद कर युवक ने दी जान: गर्भवती पत्नी को खाना लेने आया था

 

जबलपुर यश भारत। नेताजी सुभाष चंद्र मेडिकल अस्पताल की चौथी मंजिल से सिवनी के 35 वर्षीय एक युवक ने कूदकर जान दे दी। हादसा होने के बाद मेडिकल में हड़कंप मच गया, चौथी मंजिल से गिरे युवक को इलाज के लिए अस्पताल की कैजुअल्टी में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेजते होंगे मर्ग को जांच में लिया है।
सिवनी के बरघाट निवासी बालकृष्ण परते पिछले दिनों अपनी गर्भवती पत्नी को लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचा था। आज सुबह पत्नी को खाना लेने युवक नीचे आने को कह कर निकला था लेकिन इसी बीच उसने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली कुछ देर तक तो इसको लेकर हंगामा मचा रहा युवक कहां का है और उसने आत्महत्या क्यों की खोजबीन के बाद पता चला कि युवक सिवनी का है और अपनी पत्नी को लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button