जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  का तीसरी बार जबलपुर का दौराः केंट-पश्चिम में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने सीएम करेंगे आमसभा

रविवार को एक बार फिर आगमन

जबलपुर, यशभारत। नगरीय निकाय चुनाव में प्रत्याशियों का जनसंपर्क अंतिम दौर पर चल रहा है। पूरी ताकत से उम्मीदवार मतदाताओं को मानने में जुटे हुए हैं। भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। पार्टी के शीर्ष नेता भी प्रत्याशियों को जिताने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अंदाजा लगाया जा सकता है मुख्यमंत्री शिवराज सिंहचौहान जबलपुर के दौरे से। मुख्यमंत्री का आगमन तीसरी बार रविवार को जबलपुर में हो रहा है। सीएम यहां केंट और पश्चिम विधानसभा में आमसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का कल रविवार प्रातः 10.30 बजे जबलपुर आगमन होगा। मुख्यमंत्री श्री चैहान प्रातः 11 बजे पश्चिम विधानसभा अंतगर्त बस स्टेंड पिसनहारी की मढ़िया के सामने एवं दोपहर 12 बजे केंट विधानसभा अंतर्गत बड़ा पत्थर रांझी में जनसभा को संबोधित करेंगे। मालूम हो कि इससे पहले सीएम महापौर प्रत्याशी के नामंकन के समय इसके बाद पूर्व विधायक अंचल सोनकर की विधानसभा पूर्व में रोड शो कर चुकें है।

Madhya Pradesh: मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अचानक बिगड़ी तबीयत, रद्द किए सभी कार्यक्रम | TV9 Bharatvarsh

विधायक अशोक और तरूण के पश्चिम में भाजपा को खतरा
भाजपा महापौर प्रत्याशी डाॅक्टर जितेंद्र जामदार और कांग्रेस महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू दोनों ने जनसंपर्क अभियान में ताकत झोंक दी है। कांग्रेस प्रत्याशी के लिए पूर्व सीएम और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा सहित सभी विधायक आमसभाएं और जनसंपर्क कर चुकें है। तो वहीं भाजपा प्रत्याशी के लिए खुद सीएम तीसरी बार जबलपुर पहंुच रहे हैं। मुख्यमंत्री केंट विधायक अशोक रोहाणी और कांग्रेस विधायक तरूण भनोत के पश्चिम क्षेत्र में आमसभा को संबोधित कर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के साथ प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि केंट और पश्चिम में भाजपा को खतरा महसूस हो रहा है इसलिए सीएम दोनों विधानसभा में आमसभा संबोधित कर रहे हैं।

CM Shivraj convened a big meeting of BJP Legislature Party on 1 February 2022, discussion on these issues including MP Budget 2022-23 MP News: 1 फरवरी को BJP विधायक दल की बड़ी

प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा की 4 जून को टू व्हीलर रैली
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा की 4 जून को टू व्हीलर रैली कटंगा से प्रारंभ होगी। मण्डल अध्यक्ष-पदाधिकारी कार्यकारिणी की बैठक सम्भागीय भाजपा कार्यालय मे 3 जून को अपरान्ह 4 बजे आहूत है। संगठन मंत्री एवं नगर अध्यक्ष जी एस ठाकुर बैठक में उपस्थित रहेंगे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App