भोपालमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत वैष्णो देवी जाएंगे श्रद्धालु मंत्री विश्वास सारंग ने यात्रा टिकट वितरित कर दीं शुभकामनाएं

Pilgrims to visit Vaishno Devi under the Chief Minister's Pilgrimage Scheme Minister Vishvas Sarang distributed travel tickets and extended his best wishes.

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत वैष्णो देवी जाएंगे श्रद्धालु , मंत्री विश्वास सारंग ने यात्रा टिकट वितरित कर दीं शुभकामनाएं

भोपाल, यश भारत। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत नरेला विधानसभा क्षेत्र के श्रद्धालु 13 से 18 जून तक पवित्र वैष्णो देवी धाम की तीर्थयात्रा पर जाएंगे। सहकारिता खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने लाभार्थियों को यात्रा टिकट वितरित कर उनकी सुखद सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंत्री सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना वरिष्ठ नागरिकों और श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करने वाली महत्वपूर्ण पहल है जिसके माध्यम से उन्हें निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आर्थिक कारणों से जो श्रद्धालु वर्षों से प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन नहीं कर पाते उनके लिए यह योजना वरदान साबित हो रही है। सरकार की ओर से यात्रा भोजन आवास चिकित्सा और सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। श्रद्धालु 13 जून को रवाना होकर 18 जून को लौटेंगे। टिकट प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मंत्री विश्वास सारंग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए योजना को जनकल्याण और आस्था के संगम का प्रतीक बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button