मध्य प्रदेशराज्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धारकुंडी पहुंचकर ब्रह्मलीन स्वामी सच्चिदानंद जी के किए अंतिम दर्शन

Table of Contents

सतनाl मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सतना जिले के धारकुंडी पहुंचे, जहां उन्होंने परम पूज्य संत शिरोमणि स्वामी सच्चिदानंद सदगुरु महाराज जी के ब्रह्मलीन होने पर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दिव्य दर्शन किए और चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण नमन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वामी सच्चिदानंद जी के ब्रह्मलीन होने से पूरे विंध्य क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। वे लाखों श्रद्धालुओं के लिए आस्था, अध्यात्म और मार्गदर्शन का प्रमुख केंद्र थे। उनका सान्निध्य जनमानस को सदैव आध्यात्मिक ऊर्जा, प्रेरणा एवं सकारात्मक दिशा प्रदान करता रहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धारकुंडी आश्रम, जहां महाराज जी ने तप और साधना की, आज एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थल बन चुका है। उनका महान व्यक्तित्व और साधना की अमिट छाप आने वाली पीढ़ियों को भी निरंतर प्रेरित करती रहेगी।

इस मौके पर नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, चित्रकूट विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार, जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय, रीवा संभाग के कमिश्नर बी.एस. जामोद, आईजी गौरव राजपूत, कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, साधु-संत एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button