WhatsApp Icon Join Youtube Channel
WhatsApp Icon Join Youtube Channel
जबलपुरमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंडला में किया 134 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण : आयुर्वैदिक कॉलेज खोलने की घोषणा

मंडला, यश भारत l प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंडला पहुंचे। जहां भारी जन समूह ने उनका स्वागत किया । मुख्यमंत्री के ग्राम आमानला के हेलीपैड में पहुंचने पर विधायक पीएचई मंत्री संपतिया उइके, कलेक्टर सहित जिले के जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया कर गुलदस्ता भेंट किया। इस दौरान डॉक्टर यादव ने मंडला में आयुर्वेदिक कॉलेज खोलने की घोषणा की।

 

इसके बाद मुख्यमंत्री आरडी कॉलेज पहुंचें। यहां उन्होंने रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण किया। आरडी कॉलेज में स्वागत के लिए मौजूद लोक नृतक दलों के साथ मुख्यमंत्री ने उनके वाद्य यंत्रों का वादन कर नृत्य का लुत्फ उठाया।

प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्य कार्यक्रम स्थल कॉलेज ग्राउंड पहुंचे। जहां उन्होंने मंडला जिले के करीब 134 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते दिल्ली से वर्चुअली जुड़े, वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, सहित तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने आरडी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक से प्रदेश भर की 1.29 करोड़ बहनों के खातों में लाडली बहना योजना की किस्त जारी कीl

Related Articles

Back to top button
Notifications Powered By Aplu