मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भेड़ाघाट बायपास पर शंकर चाट भंडार की चाय का लिया स्वाद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भेड़ाघाट बायपास पर शंकर चाट भंडार की चाय का लिया स्वाद
जबलपुर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज जबलपुर प्रवास के दौरान एक अलग ही अंदाज़ देखने को मिला। उन्होंने भेड़ाघाट बायपास पर स्थित बृजेश लोधी के शंकर चाट भंडार पर रुककर आम लोगों की तरह चाय की चुस्कियां लीं।
सीएम डॉ. यादव बिना किसी पूर्व सूचना के चाट भंडार पहुंचे, जिससे दुकान संचालक और वहां मौजूद लोग आश्चर्यचकित रह गए। उन्होंने बेहद सादगी के साथ खड़े होकर चाय पी और दुकानदार बृजेश लोधी से स्थानीय स्वाद और व्यवसाय के बारे में बातचीत की।
मुख्यमंत्री ने चाय की तारीफ करते हुए कहा, “स्थानीय स्वाद में जो अपनापन है, वह कहीं और नहीं।”उनकी इस सहजता और ज़मीन से जुड़े स्वभाव को देखकर लोगों में उत्साह का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।इस दौरान सीएम ने छोटे व्यवसायों को प्रोत्साहित करने की बात दोहराई और स्थानीय स्तर पर रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार के प्रयासों की जानकारी दी।







