जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मुख्यमंत्री का आज छिंदवाड़ा व बालाघाट दौरा: 761.54 करोड़ रुपये के विकास कार्याें का लोकार्पण करेंगे

भोपाल यश भारत । मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव बुधवार को छिंदवाड़ा व बालाघाट जिले के दौरे पर रहेंगे। छिंदवाड़़ा में रोड शो व सभा करेंगे। उनकी सभा कांग्रेस भवन के नजदीक पोला ग्राउंड में होगी।

 

यहां वे कुछ कांग्रेस नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलवा सकते हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर भी उनका दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इधर, मुख्यमंत्री बालाघाट में 761.54 करोड़ रुपये के विकास कार्याें का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। रेंजर कालेज मैदान में इस कार्यक्रम के दौरान वे करीब तीन घंटे रुकेंगे।

Related Articles

Back to top button