जबलपुरदेशमध्य प्रदेश

मुंबई में इंडियन नेवी के युद्धपोत में ब्लास्ट: 3 जवान शहीद

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

मुंबई में इंडियन नेवी डाकयार्ड पर मंगलवार को युद्धपोत  रणवीर के इंटरनल कम्पार्टमेंट में ब्लास्ट हो गया है। इस ब्लास्ट में जहाज पर तैनात 3 नेवी जवान शहीद हो गए हैं और कई जवान घायल हो गए हैं। हालांकि ब्लास्ट के तत्काल बाद आग को काबू कर लिया गया, जिससे जहाज को बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। इंडियन नेवी आफिशियल्स के मुताबिक,  रणवीर ईस्टर्न नेवल कमांड से क्रास कोस्ट आपरेशनल डेप्लॉयमेंट पर निकला हुआ था और जल्द ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था। ब्लास्ट के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है। इसकी जांच के लिए एक बोर्ड ऑफ इंक्वायरी तैनात किए जाने के आदेश दिए गए हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button